बछवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि अरवा पंचायत के अरवा गांव निवासी स्व ज्ञानी सहनी के पुत्र शिवचंद्र सहनी व चमथा एक पंचायत के चमथा बालू पर गांव निवासी जवाहिर महतो के पुत्र बद्री महतो को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अरवा गांव व चमथा बालू पर गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है ।

- Sponsored Ads-

गुप्त सूचना के आधार पर अरवा पंचायत के अरवा गांव छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान शिवचंद्र सहनी के पैतृक आवास से 5 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद किया गया । साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार किया गया । वही चमथा एक पंचायत के चमथा बालू पर गांव में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान बद्री महतो के घर से 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त कारोबारी को गिरफ्तार किया गया ।

बछवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी के विरुद्ध बिहार शराबबंदी और मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है । गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है । वही दोनों शराब कारोबारी के पकड़े जाने को लेकर इलाके में अवैध शराब कारोबारी में हरकम्प मचा हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article