बेखौफ अपराधियों ने वैशाली में दिनदहाड़े मछली कारोबारी को मारी गोली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में अपराधी लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में जुटे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है वैशाली से जहां अपराधियों ने एक मछली कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल मछली कारोबारी ऋतुराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मछली कारोबारी ऋतुराज सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर के रहने वाले हैं। वे हाजीपुर मछली मंडी और छपरा मछली मंडी में मछलियों के थोक कारोबारी हैं।

- Sponsored Ads-

 

बताया जाता है कि जब वे हाजीपुर के डाकबंगला रोड स्थित मछली मंडी से अपना काम देख कर लौट रहे थे और सोनपुर के गौतम चौक पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ओवरटेक कर रोक लिया और ऋतुराज के पास से थैले को छीनना चाहा। इसी क्रम में दोनों में नोंक झोंक हुई और अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब लोग उधर दौड़े तो अपराधी भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घायल ऋतुराज के पिता स्थानीय मुखिया रह चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article