इलाज बिना कैंसर पीड़ित की मौत, बेसहारा परिवार का सहारा बने राजू सहनी; दिया छह माह का राशन

DNB Bharat Desk

इलाज के अभाव में कैंसर पीड़ित की मौत, राशन कार्ड कटने से आयुष्मान सुविधा से भी रहा वंचित; राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथउजियारपुर। रामचन्द्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली गांव स्थित वार्ड संख्या-12 में प्रशासनिक लापरवाही और गरीबी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कैंसर से जूझ रहे रोहन सहनी की समुचित इलाज के अभाव में मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार, पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया था, जिसके कारण वे आयुष्मान भारत कार्ड की सुविधा से भी वंचित हो गए। संकट की इस घड़ी में समाजसेवी राजू सहनी ने आगे आकर बेसहारा हुए परिवार से मुलाकात की और मृतक के पुत्र को छह महीने की संपूर्ण राशन सामग्री उपलब्ध कराकर मदद की।अधिकारियों की लापरवाही उजागर, सरकारी जमीन पर बना है आशियानापीड़ित परिवार की स्थिति देखकर स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राशन कार्ड से नाम हटने के कारण परिवार को सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिसका खामियाजा रोहन सहनी को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा।

इलाज बिना कैंसर पीड़ित की मौत, बेसहारा परिवार का सहारा बने राजू सहनी; दिया छह माह का राशन 2मौके पर मौजूद राजू सहनी ने बताया कि इस परिवार के पास अपनी निजी जमीन तक नहीं है और जितनी जगह में उनका घर बना है, वह भी सरकारी संपत्ति है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब किसी गरीब परिवार की छत या सहारा उजड़ता है, तो पूरा परिवार बेसहारा हो जाता है। वक्त कब किस करवट मोड़ ले, इसकी कोई गारंटी नहीं होती।   विधायक और सांसद पर साधा निशाना, महसारी के सूरदास परिवार का किया जिक्रक्षेत्र में गरीब परिवारों की बदहाली को लेकर राजू सहनी ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर कड़ा प्रहार किया।उन्होंने कहा कि हजारों बार आह्वान करने और मुद्दे उठाने के बावजूद चाहे विधायक हों या सांसद, किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। उन्होंने महसारी पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित नेत्रहीन (सूरदास) दंपती के जर्जर और गिरे हुए घर का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या समाज में एकजुटता की कमी के कारण ही नेता और मंत्री इस तरह की अनदेखी कर रहे हैं।

यदि समाज एकजुट होता, तो उस नेत्रहीन परिवार के पास आज तक अपना घर होता।   संपन्न लोगों से ‘100 में 10 रुपये’ इलाज बिना कैंसर पीड़ित की मौत, बेसहारा परिवार का सहारा बने राजू सहनी; दिया छह माह का राशन 3सहयोग की अपीलउजियारपुर क्षेत्र के सामर्थ्यवान और धनवान लोगों से अपील करते हुए राजू सहनी ने कहा कि सेवा के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। यदि आपके आसपास या परिवार में कोई गरीब है और आपके पास सौ रुपये हैं, तो कम से कम दस रुपये से ही सही, लेकिन मदद जरूर करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक व्यक्ति की पहल देखकर दस अन्य लोग भी सहयोग के लिए आगे आएंगे, जिससे जरूरतमंद परिवार मजबूत हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलाव आने में भले ही दस साल लग जाएं, लेकिन जब तक समाज जागरूक होकर एक-दूसरे की सहायता नहीं करने लगता, तब तक वे अपना सेवा अभियान बंद नहीं करेंगे। 

इलाज बिना कैंसर पीड़ित की मौत, बेसहारा परिवार का सहारा बने राजू सहनी; दिया छह माह का राशन 4राशन सामग्री वितरण के दौरान मौके पर मृतक की पत्नी तेतरी देवी, चंदौली के पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी, पूर्व वार्ड सदस्य शोभा देवी, गणेश सहनी, भूपन सहनी, नवीन सहनी, प्रवीण सहनी, करण सहनी और रेखा देवी सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article