श्रद्धा और विश्वास के साथ देव उठनी एकादशी व्रत संपन्न,अब किए जाएंगे शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य।
डीएनबी भारत डेस्क
कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को देव उठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को लेकर विभिन्न ग्रंथों में विविध प्रकार से महत्व बतलाया गया है। शास्त्रों में वर्णन किया गया है कि इस रोज चतुर माश की समाप्ति हुई है।

इस रोज भगवान विष्णु और शालीग्राम भगवान को विविध प्रकार से अस्नान, अभिषेक पुजन आदि के साथ कथा श्रवण और रात्रि जागरण से संबंधित महत्व को भी बताया गया है।
इस देव उठनी एकादशी व्रत के करने,पुजन करने, रात्रि में जागरण करने को लेकर शास्त्रों में वर्णन किया गया है कि पापों का नाश, अश्वमेध यज्ञ और राज्य शु यज्ञ करने जैसा फल प्राप्त होता है। साथ ही देव और पूर्वज पितर प्रसन्न होकर मनवांछित फल और इच्छाओं को पूरा भी करते हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट