समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: अधूरे सड़क निर्माण के पास लगे कंटीले तार में उलझकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो भाई भी शामिल

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ गांव के पास सड़क के मोड़ के किनारे लगे कांटा वाला तार से टकराकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।इसमे दो सहोदर भाई और एक उनका दोस्त शामिल है।

- Sponsored Ads-

दोनो भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दोस्त की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई।आरोप है कि जख्मी दोस्त का पैसे के अभाव मे सही इलाज नही हो पाया जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास सड़क का निर्माण चल रहा था, ठेकेदार ने सड़क निर्माण के अधूरे कार्य के कारण सड़क के किनारे कांटा वाला नुकीला तार लगा दिया था।

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: अधूरे सड़क निर्माण के पास लगे कंटीले तार में उलझकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो भाई भी शामिल 2तीनो युवक एक ही बाइक से जा रहे थे ।इसी क्रम मे उनका नियंत्रण खो गया और तीनों कंटीले तार से टकरा गए।जिसमे बाइक सवार दो भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक दोस्त बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय ताजपुर थाना की पुलिस को दी। ताजपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ  पहुंचे।

 समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: अधूरे सड़क निर्माण के पास लगे कंटीले तार में उलझकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो भाई भी शामिल 3शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल का इलाज अस्पताल में शुरू जरूर हुआ ,लेकिन कुछ ही घंटों के बाद उसकी भी मौत हो गई।आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने पैसे के अभाव मे इलाज करने से  मना कर दिया था और दूसरे जगह ले जाने को कहा था।मृतकों में एक कोचिंग संचालक दीपक कुमार उसका चचेरा भाई तीसरा दोस्त नवीन कुमार दास था।

 समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: अधूरे सड़क निर्माण के पास लगे कंटीले तार में उलझकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दो भाई भी शामिल 4तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे मामले पर जांच की जा रही है,लाश पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article