नहाए खाए दाल कद्दू के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा, औंगारी,बड़गांव, मोरातालाब,सूर्यमंदिर सोहसराय छठघाट पर उमड़ी छठवर्तीयों की भीड़, आपदा की टीम छठघाट पर मौजूद

DNB Bharat Desk

नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शुरू हो गया है। नालंदा जिले में छठ महापर्व को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही छठव्रती पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना में जुट गए हैं।

- Sponsored Ads-

 नहाय-खाय के अवसर पर व्रतियों ने कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का सात्विक प्रसाद ग्रहण कर महापर्व की शुरुआत की। छठवर्ती माताओं ने कहा चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।

नहाए खाए दाल कद्दू के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा, औंगारी,बड़गांव, मोरातालाब,सूर्यमंदिर सोहसराय छठघाट पर उमड़ी छठवर्तीयों की भीड़, आपदा की टीम छठघाट पर मौजूद 2इस साल छठ पर्व 13 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से संतान को आरोग्य, लंबी उम्र और जीवन में सफलता का आशीर्वाद मिलता है। वहीं जिले के प्रसिद्ध छठघाटों औंगारी धाम, बड़गांव, मोरातालाब और सोहसराय, कोसुक सूर्य मंदिर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। छठघाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

नहाए खाए दाल कद्दू के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा, औंगारी,बड़गांव, मोरातालाब,सूर्यमंदिर सोहसराय छठघाट पर उमड़ी छठवर्तीयों की भीड़, आपदा की टीम छठघाट पर मौजूद 3

पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। घाटों पर आपदा प्रबंधन की टीम को तैनात किया गया है, ताकि छठव्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। छठवर्तीयों ने कहा कि आज डाल कद्दू के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो चुका है।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article