डीएनबी भारत डेस्क
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बेगूसराय में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होने जा रही है। इससे पहले ही बेगूसराय के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

खासकर सिमरिया गंगा घाट और मटिहानी गंगा घाट पर लाखों की संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं और छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट और मटिहानी गंगा घाट की हैं, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
चारों तरफ छठी मैया के जयकारे और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गयी है। इसी को लेकर छठव्रती पहले से ही गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल अपने घर ले जा रहे हैं, ताकि विधि-विधान के साथ छठ पूजा संपन्न कर सकें।गंगा घाटों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
हर कोई पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां गंगा में डुबकी लगाकर छठी मैया की आराधना की तैयारी में जुटा हुआ है।वहीं, गंगा स्नान करने पहुंचे छठव्रतियों ने बताया कि छठ पूजा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और आस्था का महापर्व है। बिहार ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों में भी इस पर्व की अलग ही धूम देखने को मिलती है।
इसी आस्था और परंपरा के तहत वे गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर अपने घर जा रहे हैं, ताकि छठ पूजा की तैयारी पूरी कर सकें।फिलहाल, छठ महापर्व को लेकर पूरे बेगूसराय में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है।
डीएनबी भारत डेस्क