बिहार की बेटी सपना कुमारी को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशनल एक्सीलेंट अवॉर्ड 2026

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की युवा शिक्षिका सपना कुमारी को आगामी 14 जून 2026 को नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सीलेंट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। द टीचर्स – फ्यूचर मेकर्स बिहार द्वारा उनका चयन शिक्षा के क्षेत्र में नवचार के लिए किया गया है , महज 22 वर्ष की आयु में यह सम्मान प्राप्त करना उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान , नवाचारी शिक्षण शैली और शिक्षा के प्रति जुनून का प्रमाण है।

- Sponsored Ads-

सपना कुमारी ने शिक्षा को बच्चों के लिए सरल, रोचक और आनंददायक बनाने का सराहनीय कार्य किया है। वे बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से पढ़ाती हैं, जिससे बच्चे सीखने में अधिक रुचि लेते हैं। प्रत्येक शनिवार को वे “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन करती हैं, जहाँ बच्चे खुलकर अपने विचार, अनुभव और भावनाएँ साझा करते हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास करती हैं।

उनकी कक्षा का वातावरण सदैव उत्साह, आनंद और सहभागिता से भरा रहता है। वे बच्चों को हँसते-खेलते हुए शिक्षा प्रदान करती हैं, जिससे सीखना एक सुखद अनुभव बन जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाने वाला यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पूरे बिहार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Share This Article