मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बेगूसराय में प्रलेस और इप्टा का आक्रोश मार्च

DNB Bharat Desk

बेगूसराय, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जिले में भी कई संगठनों द्वारा लगातार आंदोलन की जा रही है। मंगलवार को भी प्रगतिशील लेखक संघ एवं इप्टा के लोगों ने आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला। 

प्रलेसा के जिलाअध्यक्ष डॉ सीताराम प्रभंजन एवं पूव्र विधायक राजेन्द्र राजन की अगुवाई में दर्जनों लेखकों और कलाकार अंबेदकर चौक से मार्च निकाला। शहीद पथ होते हुउ महात्मा गांधी स्मारक पहुंचे मार्च में मुख्य चुनाव आयुक्त सहित प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। स्वर्ण जयंती पुस्तकालय पहुंचने के बाद नुक्कड़ सभा में पूर्व विधायक एवं प्रलेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के द्वारा 13 करोड़ मतदाताओं का नाम काट कर भाजपा की सरकार बनाने में मदद की।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बेगूसराय में प्रलेस और इप्टा का आक्रोश मार्च 2 मौके पर प्रलेस के अध्यक्ष सीताराम प्रभंजन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार अधोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी है। दिल्ली सहित देश के कई शहरों में लोग आंदोलन प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।  सचिव राजकिशोर सिंह, रामकुमार, नरेन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर, प्रदीप कुमार चिंटू, कन्हाई पंडित, डॉ रामरेखा सिंह, अनिल पतंग, शंभू देवा, छात्र नेता सत्यम कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल होकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article