महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा का हल्लाबोल: कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

DNB Bharat Desk

महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल परिषद के निर्देशानुसार देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी एवं बीजेपी आरएसएस की आतंक से जूझ रहे किसान मजदूर छात्र नौजवान, एवं ग्रामीण तथा शहरी छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका है।

- Sponsored Ads-

इसका मुख्य कारण है बीजेपी सरकार की गलत नीतियों एवं तानाशाही सामंतवादी प्रवृत्ति। वही भाकपा अंचल मंत्री ने कहा कि बीजेपी के तानाशाही , देश में बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई एवं छात्रों के साथ हो रही अमानवीय व्यवहार के खिलाफ एक सितंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में भाकपा का एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित किया गया जिसमें लाखों की संख्या लोगों को पहुंचने की संभावना है, उन्होंने कहा है हमारी मांग है छात्र नौजवान पर दमन करने वाले उनपर लाठी डंडे गोली बरसाने वाले पर कार्यवाही हो, भगवान राम के चढ़ावा चोरी करने वाले को गिरफ्तार किया जाय,

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा का हल्लाबोल: कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल 2सबको मुफ्त शिक्षा, किसकी फ़सल लाभकारी मूल्य एमएसपी लागू करें, अपराध एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए, भूमिहीनों को जमीन तथा आवास उपलब्ध कराया जाए। विधायक सांसद की खरीद फरोख्त पर रोक लगाओ के साथ अन्य कई मुद्दों को लेकर एक सितंबर को दिल्ली में एक विशाल जन सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मौके पर प्रहलाद सिंह,अर्जुन सिंह, राजीव कुमार, अशोक रजक, कार्यानंद साह, शंकर साह, राम रतन सिंह जीतो, प्रमोद साह, गणेश पासवान,राम विलास सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share This Article