डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन संबंध एटक बेगूसराय के द्वारा मजदूरों के ऊपर हो रहे हमले चार श्रम कोड को निरस्त करने तथा मज़दूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से मजदूरों का गेट मीटिंग किया गया। वहीं इससे पहले काला दिवस के रूप में बुधवार को बैठक आयोजित कर काला दिवस मनाया गया।

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एटक नेता प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिस को लेकर प्रबंधन से बातचीत हुई और इसके बारे में मजदूरों को बताया गया कि 12 हॉलिडे सालाना,12 कैजुअल लीव ,प्रदूषण, चाय अलाउंस ,नाइट अलाउंस, हाइट अलाउंस ,आवास भत्ता, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रबन्धन के समक्ष रखा गया।
जिसे प्रबंधन लागू करने में कोताही कर अपना बचाव कर रही है। वहीं यूनियन के नेताओं ने संघर्ष को आगे तेज करने का निर्णय लिया है। गेट मीटिंग में ललन राय, पंकज कुमार ,मनीष कुमार, श्याम कुमार, अविनाश, प्रवीण सहित यूनियन के कई अन्य नेता उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता अफरोज आलम