नालंदा: एमडीएम कांड में बड़ा एक्शन, कैला मध्य विद्यालय में पदस्थापित 10 शिक्षकों से जवाब तलब,प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, 50 बच्चों हुए थे बीमार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

वही इस मामले में  मीडिया में खबर चलने के बाद  खबर का असर हुआ है।जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने इस घटना में तत्काल एक्शन लेते हुए मध्य विद्यालय कैला में पदस्थापित दस शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है जबकि प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा पदाधिकारी के इस एक्शन से शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

नालंदा: एमडीएम कांड में बड़ा एक्शन, कैला मध्य विद्यालय में पदस्थापित 10 शिक्षकों से जवाब तलब,प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, 50 बच्चों हुए थे बीमार 2 इस घटना में बीमार सभी बच्चे फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित है फिलहाल कुछ बच्चों का अभी भी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक टैबलेट भी बरामद किया गया।फिलहाल टैबलेट और फूड्स के सैंपल को एफएसएल की टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

नालंदा: एमडीएम कांड में बड़ा एक्शन, कैला मध्य विद्यालय में पदस्थापित 10 शिक्षकों से जवाब तलब,प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, 50 बच्चों हुए थे बीमार 3इस घटना में घटनास्थल से टैबलेट(दवा) का बरामद होना कोई साजिश के तरफ इशारा कर रहा है हालांकि एफएसएल की टीम के द्वारा जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा कि जब्त टैबलेट किस चीज है।या फिर कोई साजिश के तहत टैबलेट तो नहीं रखा गया था।फिलहाल यह बात रहस्य बना हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article