बेगूसराय में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस और खनन विभाग ने 4 वाहन जब्त किए, 3 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां चार वाहनों को जप्त किया। और तीन व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चले की तेघड़ा पुलिस और खनन विभाग ने छापेमारी कर चार वाहनों को जब्त किया है।

- Sponsored Ads-

 जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मिला जानकारी के अनुसार, तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और जिला खनन निरीक्षक चंदन कुमार आजाद के नेतृत्व में देर रात बरौनी दो पंचायत के घटकिन्डी दुर्गास्थान स्थित गुप्ता बांध के पास छापेमारी की गई। 

बेगूसराय में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस और खनन विभाग ने 4 वाहन जब्त किए, 3 गिरफ्तार 2इस कार्रवाई के दौरान गश्ती दल को देखते ही कई वाहन चालक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं एक अन्य ट्रक के चालक देवानंद पासवान और एक ट्रैक्टर चालक शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा खनन माफिया को भी मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया। 

बेगूसराय में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस और खनन विभाग ने 4 वाहन जब्त किए, 3 गिरफ्तार 3जांच में जब्त वाहनों पर भारी मात्रा में सफेद बालू लदा पाया गया,लेकिन किसी के पास वैध कागजात नहीं थे। इससे साफ हो गया कि अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा था,जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही थी। वहीं, इस मामले में तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article