श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस: समस्तीपुर में जलने से पहले चिता से उठवाया महिला का शव, संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। इस दौरान परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी किनारे श्मशान घाट से शव को जब्त कर लिया। मामला मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 मोहल्ला का है।

- Sponsored Ads-

मृतिका की पहचान गांव के रोहित कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा है। इस संबंध में मृतिका के पति रोहित कुमार ने बताया कि वो मजदूरी का काम करता है इससे पूर्व वो टोटो चलाने का काम किया करता था। रोहित के अनुसार वो मजदूरी करने गया था इसी दौरान उसके बच्चों ने सूचना दी कि पत्नी ने गेहूं में डालने वाली दवा खा ली है। सूचना मिलते ही वो घर आया और उसे ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई।

श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस: समस्तीपुर में जलने से पहले चिता से उठवाया महिला का शव, संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप 2सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे तत्पश्चात गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मृतिका के शव को जब्त किया गया है।महिला की शादी को भी काफी समय बीत चुका है। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। अगर कोई पक्ष आवेदन देता है तो प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी।

Share This Article