नालंदा:बिहारशरीफ में शूटिंग हुए फिल्म “कोर्ट” देशभर 170 सिनेमा घरों में हुई रिलीज,संजय मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आयेंगे नजर

DNB Bharat Desk

 

बॉलीवुड फिल्म “कोट”, बिहार में बनी बिहार के लोगों की फिल्म है. इसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बिहारशरीफ जैसे छोटे जगहों पर साल 2019 में शूटिंग हुई हिंदी मूवी कोर्ट आज नालंदा समेत देश के 170 सिनेमाघर में रिलीज की गई । फिल्म के लेखक और निर्माता बिहारशरीफ निवासी कुमार अभिषेक और पिन्नू सिंह है। फिल्म रिलीज होने के मौके पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बॉलीवुड फिल्म “कोट”, बिहार में बनी बिहार के लोगों की फिल्म है. इसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा:बिहारशरीफ में शूटिंग हुए फिल्म "कोर्ट" देशभर 170 सिनेमा घरों में हुई रिलीज,संजय मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आयेंगे नजर 2इस फिल्म की शूटिंग बिहारशरीफ के बैगनाबाद, खंदकपर, रामचंद्रपुर, तुंगी, झिंगनगर, नाला रोड, डिजनीलैंड, बड़ी पहाड़ी, अलीनगर इत्यादि लोकेशनों पर हुई. फिल्म की शूटिंग लगभग 45 दिन तक हुई. फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी गेस्ट एपियरेंस में नजर आएं हैं।

नालंदा:बिहारशरीफ में शूटिंग हुए फिल्म "कोर्ट" देशभर 170 सिनेमा घरों में हुई रिलीज,संजय मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आयेंगे नजर 3उन्होंने कहा कि बिहारी होने की वजह से बिहार की कहानी और बिहार के कलाकारों को लेकर हमने एक अच्छे सब्जेक्ट की फिल्म बनाने की कोशिश है। फिल्म में मशूहर अभिनेता संजय मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह मुख्य भूमिका में हैं. विवान शाह ने फिल्म में संजय मिश्रा के बेटे की भूमिका निभाई है. फिल्म को निर्देशक अक्षय दित्ती ने निर्देशित किया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article