नालंदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड से 6 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस को वाहन चोरी के एक बड़े मामले में सफलता हाथ लगी है। लहेरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई स्कॉर्पियो को बरामद करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बिहार और झारखंड से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बीते 23 मई को लहेरी थाना क्षेत्र के मंगला स्थान स्थित वैष्णवी मैरेज हॉल की पार्किंग से एक स्कॉर्पियो वाहन की चोरी हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर लहेरी थाना में कांड संख्या दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर गिरोह के सदस्यों की पहचान की।

 नालंदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड से 6 गिरफ्तार 2जांच के दौरान मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले से अजय कुमार, बिट्टू कुमार, अमन कुमार और रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट, विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े कई अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के नंबर प्लेट तथा दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वार एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद स्वरूप की चोरी की गई होंडा सिटी कार और छह मोबाइल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो को झारखंड के रांची स्थित लोअर बाजार थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। 

नालंदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड से 6 गिरफ्तार 3स मामले में रांची के रहने वाले मोहम्मद असफान और अनस जमील को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article