नालंदा: रहूंई पुलिस ने तरकटवा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह चोर गिरफ्तार, लगभग डेढ़ सौ किलो कटा हुआ तार, एक लोडेड कट्टा एक कार तार काटने वाले औजार बरामद

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में कृषि पटवन के लिए बिछाए गए बिजली तार की लगातार हो रही चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संगठित  तर कटवा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में रहुई थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अज्ञात अपराधियों द्वारा खेतों में लगाए गए बिजली तार को काटकर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस संबंध में रहुई थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान 2 अप्रैल 2026 को पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के तार और अन्य सामान के साथ कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

नालंदा: रहूंई पुलिस ने तरकटवा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह चोर गिरफ्तार, लगभग डेढ़ सौ किलो कटा हुआ तार, एक लोडेड कट्टा एक कार तार काटने वाले औजार बरामद 2गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना जगमोहन पासवान के अलावे ओमनारायण सुबोध कुमार अनिकेत कुमार मिथुन कुमार शत्रुघ्न कुमार शामिल है। पूछताछ में मुख्य आरोपी जगमोहन पासवान ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कृषि पटवन के बिजली तार की चोरी करता था।

नालंदा: रहूंई पुलिस ने तरकटवा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, छह चोर गिरफ्तार, लगभग डेढ़ सौ किलो कटा हुआ तार, एक लोडेड कट्टा एक कार तार काटने वाले औजार बरामद 3पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की एर्टिगा कार, बिजली तार के पांच बंडल, छह स्मार्टफोन और तार काटने वाली कटर मशीन बरामद की है। थानाध्यक्ष आदर्श ललित विजय ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share This Article