समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में 5 नाबालिगों ने की थी राकेश की हत्या, सभी हिरासत में

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में राकेश कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। 

- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और उसका विरोध था। जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची उजागर, मल्हीपुर वार्ड-9 निवासी शंकर साह के पुत्र राकेश कुमार का शव बागमती नदी किनारे बाईपास के बगल में चारदीवारी के अंदर झाड़ियों से बरामद किया गया था। युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। 

समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में 5 नाबालिगों ने की थी राकेश की हत्या, सभी हिरासत में 2इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में हसनपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी टीम की मदद और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। जांच के दौरान पता चला कि राकेश कुमार का पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जिसका स्थानीय नाबालिग लड़के विरोध कर रहे थे।

 समस्तीपुर एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल मिली और अगले दिन युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का उद्भेदन किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़कों ने राकेश को लड़की से मिलने के बहाने से बुलाया और धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। 

समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में 5 नाबालिगों ने की थी राकेश की हत्या, सभी हिरासत में 3वारदात के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लड़की से बातचीत को लेकर वे नाराज थे और पहले भी विरोध किया था। विरोध के बावजूद जब राकेश नहीं माना तो बदला लेने की नीयत से हत्या की योजना बनाई गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी पांचों नाबालिगों को हिरासत में लेकर सभी को जुवेनाइल कोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

Share This Article