गर्लफ्रेंड के विवाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी को मारने की सुपारी, बेगूसराय पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी गोबिंद कुमार को गोली मार कर घायल किये जाने के मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले मे पुलिस जाँच मे यह बात सामने आयी है एक लड़की के कारण गोबिंद की हत्या की साजिश पांच लाख रुपये मे रची गई थी। 

- Sponsored Ads-

जिसके बाद एक संगठित आपराधिक गिरोह ने गोबिंद कुमार को बीच बाजार मे गोली मारकर जान लेने की कोशिश की गई थी। गोबिंद कुमार की हत्या का सुपारी देने वाला भी कोई और नहीं बल्कि गोबिंद के साथ खेलने वाला एक  खिलाड़ी था। इस मामले मे पुलिस ने अब तक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना घटना मे प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल भी पुलिस ने दरभंगा से बरामद किया है।। यह वही मोटरसाइकिल है जिससे दरभंगा लूट कांड को अंजाम दिया गया था। । 

बताते चले की तीस मार्च को शहर के ममता होटल के समीप बॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी गोबिंद कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब गोबिंद मोटरसाइकिल से कही जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन की संख्या मे अपराधियों ने उसको गोली मार दी थी। जिसके बाद घायल खिलाडी गोबिंद कुमार को घायल अवस्था मे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।। बाद मे उसे इलाज के लिए पटना मे भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।इस कांड के उदभेदन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व मे एक एस आईटी का गठन किया गया।

गर्लफ्रेंड के विवाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी को मारने की सुपारी, बेगूसराय पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार 2 जिसके बाद इस मामले का परत दर परत खुलता गया। घटना के संबंध मे सदर डीएसपी ने बताया  पंचमबा निवासी उपेंद्र कुमार जो   गोबिंद के साथ बॉलीबॉल का खिलाड़ी था। घटना के कुछ महीना पहले उपेंद्र और 

राष्ट्रीय खिलाड़ी गोबिंद कुमार के बीच जबरदस्त झगड़ा और मारपीट हुआ था। डीएसपी ने बताया की दोनों के बीच मारपीट के पीछे गर्ल्स फ्रेंड का विवाद था। इस घटना के बाद उपेंद्र कुमार ने पचम्बा मे किराये के मकान मे रहने वाले प्रिंस कुमार से गोबिंद को ठिकाने लगाने के लिए संपर्क स्थापित किया। प्रिंस ने अपने चचेरे भाई मंगल कुमार से संपर्क स्थापित  किया। मंगल एक अपराधी किस्म का युवक था। 

डीएसपी ने बतया की दलसिंगसराय मे घटना की साजिश रची गई। जिसके बाद अपराधी कुछ दिन पहले से गोबिंद की रेकी कर रहे थे।गोबिंद सुबह आठ बजे से खेलने जाया करता था। घटना के दिन भी गोबिंद सुबह आठ बजे खेलने जा रहा था जिसके बाद गोबिंद के पल पल की जानकारी प्रिंस मंगल नामक अपराधी को दे रहा था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी ने बताया की घटना को अंजाम देने वाला एक संगठित गैंग है जो सुपारी लेकर  अपराधिक घटना को अंजाम देता था। बैंक लूट और ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम देना भी गिरोह का काम है। 

गर्लफ्रेंड के विवाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी को मारने की सुपारी, बेगूसराय पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार 3इस घटना को अंजाम देने मे शामिल मुरारी सिंह को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है जबकि मंगल सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। वही मोटरसाइकिल के पीछे बैठा शिवम की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना मे शामिल सभी तीनो अपराधी तेघरा मे एक्सिक्स बैंक लूट कांड और दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का अपराधी है। घटना की मुख्य वजह लड़की के विवाद मे घटी है। डीएसपी ने बताया की गोबिंद को मौत के घाट उतारने के लिए पांच लाख की सुपारी दी गई थी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article