अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मातृवंदन फाउंडेशन ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, वक्ताओं ने बताया समाज की धरोहर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मातृवंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के एक दर्जन वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) को अंगवस्त्र (शॉल), माला, बेंत (लाठी), पुस्तक, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य सह राजद के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से अपने बुजुर्गों का आदर व देखभाल करने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मातृवंदन फाउंडेशन ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, वक्ताओं ने बताया समाज की धरोहर 2इस अवसर पर मुख्य रूप से मातृवंदन फाउंडेशन के सदस्य राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, शिक्षाविद प्रो. प्रमोद कंठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ हजारी, समाजसेवी जयलाल राय, संदीप सरकार तथा रोहन राजपूत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article