दो फेज के चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की बेचैनी बढ़ी, क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता सड़कों पर उतर गई है

DNB Bharat Desk

 

नालंदा महागठबंधन में शामिल भाकपा माले ने बिहार शरीफ में की प्रेस वार्ता, एनडीए गठबंधन पर किया जुबानी हमला

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-महागठबंधन में शामिल भाकपा माले के द्वारा बिहार शरीफ के भरावपर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाकपा माले एमएलसी शशि यादव तारा बीघा में हुए करंट से मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना के जो लोग भी जिम्मेवार उनके ऊपर कड़ी कारवाई की जाय साथ मृतकों के आश्रितों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिया।

- Sponsored Ads-

दो फेज के चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की बेचैनी बढ़ी, क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता सड़कों पर उतर गई है 2वही गृह मंत्री अमित  शाह के परिवाद वाले ब्यान  पर तंज कसते हुए एमएलसी शशि यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य मुद्दे से जनता को भटका रही है। सबसे ज्यादा परिवारवाद आज एनडीए गठबंधन में दिख रहा है। इंडिया गठबंधन सीधे मुद्दों पर बात कर रही है जबकि एनडीए गठबंधन मुद्दे से हटकर बात कर रही है।

दो फेज के चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की बेचैनी बढ़ी, क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता सड़कों पर उतर गई है 3गांव गांव तक आज लोगों के जहन में यह बात बैठ गया है कि हमें कैसे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़को पर उतरना है। जनता इस बार लोकसभा के चुनाव में भटकने वाले नहीं है। दो फेज के चुनाव के बाद जनता का मूड दिख रहा है। यह चुनाव केंद्र बनाम जनता के बीच चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article