पूर्व विधायक सह वरिष्ठ भाकपा नेता शिवदानी प्रसाद सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन, जिले में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

पूर्व प्रमुख पूर्व मुखिया,भाकपा नेता और  वीरपुर निवासी श्री शिवदानीफगझ प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को देर शाम अपने पैतृक निवास स्थान पर हो गया।वह करीब 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।जिससे वीरपुर प्रखंड क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

उनके निधन से हरेक लोगों के आंसू टपक रहा था।कुछ महीने पूर्व ही उनकी पत्नी 90 वर्षीय शांति सिन्हा का निधन हुआ था।वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।लोगों का यह कहना था कि वह श्री शिवदानी बाबू ने हमेशा गरीबों का मसीहा बनकर समाज,पंचायत

प्रखंड और विधानसभा का नेतृत्व किया।उन्होंने गरीबों,वंचितों,पीड़ितों व शोषितों वर्गों के लिए खूब काम किया।

उन्होंने क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व के लिए और कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन में अपनी जमीन बेचकर लड़ाई लड़ी।उन्होंने सर्वप्रथम कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम मिश्र और चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में वर्ष 1967 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जो आजीवन पार्टी के वफादार नेता बनकर नेतृत्व किया।वे 20 वर्षो तक लगातार मुखिया रहे,उस समय का वीरपुर और बरौनी प्रखंड का प्रमुख रहे।वर्ष 1990 से 1995 तक बरौनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की  प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री कमला देवी को पराजित कर विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे।

पूर्व विधायक सह वरिष्ठ भाकपा नेता शिवदानी प्रसाद सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन, जिले में शोक की लहर 2जहां वे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में विकास की गाथा लिखी।उन्हीं के अर्थक प्रयास से तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय,वीरपुर प्रखड सह अंचल कार्यालय,

पुलिस स्टेशन,बिजली पावर ग्रिड,सहित कई अन्य सरकारी कार्यालयों की स्थापना की गयी थी।मटिहानी के पूर्व विधायक और उनके विधायक साथी राजेंद्र राजन ने बताया कि वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में जिले के पांच विधायक लाल झंडे से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

जिसमें से बरौनी से श्री शिवदानी बाबू भी पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि श्री शिवदानी बाबू का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उनके निधन की सूचना पाकर पूर्व विधायक अवधेश राय,राम रतन राय,अंचल मंत्री

राम प्रवेश सिंह,मनोज कुमार यादव,प्रह्लाद सिंह,दिनेश सिंह, जुलुम सिंह,सहित सैकड़ों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैतृक घर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इधर पार्टी के स्थानीय अंचल कार्यालय में अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह की अध्य्क्षता में शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर,पार्टी का झंडा झुकाया गया।पार्टी के नेताओं ने बताया कि आज पार्टी के तरफ से अंतिम शवयात्रा निकाली जाएगी।जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम शामिल होगी।उनका अंतिम संस्कार आज सिमरियाधाम के पवित्र गंगा नदी तट पर किया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article