वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया पूनम देवी की अध्य्क्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में कई विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी।जिमसें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सूची का अनुमोदन हेतु ग्राम सभा आयोजित किया गया था।

इस दौरान पंचायत सचिव राम सागर यादव,मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह,उप मुखिया विकास कुमार सहित ग्राम पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित थे।इस अवसर पर मुखिया पूनम देवी ने बताया कि पंचायत स्तर पर सभी क्षेत्रों का सर्वागीण विकास करना हमारी प्राथमिकता होती है।मुखिया ने बताया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी लोगों तक सीधे पारदर्शिता के साथ पहुंचा रही हूं।

वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा 2उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि बुनियादी ढांचा किसी भी गांव के विकास के मुख्य स्तंभ होते हैं। मौके पर वार्ड सदस्य अमना खातुन, मोहम्मद इरफान,राजा राम पासवान, खुशबू कुमारी, पिंकी देवी,मन्टुन चौधरी, विकास मित्र हरे राम चौधरी, आवास सहायक पवन कुमार,डाटा आपरेटर अंकेश कुमार समेत सेकरों ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article