अनुमंडल पदाधिकारी तेघरा द्वारा बछवाड़ा में जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग शिविर को लेकर बैठक, 19 मई से शिविर का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, तेघरा के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

यह बैठक जिला पदाधिकारी द्वारा जारी सहयोग शिविर संबंधी निर्देशों के आलोक में आयोजित की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए आम लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि बछवाड़ा प्रखंड में सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना तथा सभी आवश्यक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।शिविर के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, आधार सुधार, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी तेघरा द्वारा बछवाड़ा में जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग शिविर को लेकर बैठक, 19 मई से शिविर का शुभारंभ 2अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभुकों की पहचान सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इससे वंचित न रहे।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं  सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि किसी भी लाभुक को बिना समाधान लौटना न पड़े।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यह सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचेगा।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर शिविर को सफल बनाएंगे।इस अवसर पर प्रखंड के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article