पत्नी ने पति से कहा घर बनाओ पति ने कहा लेंगे मोटरसाइकिल, गुस्साए पति ने पत्नी को मारी गोली,पत्नी की हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने अपनी पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 परिजनों ने बताया कि घर के बंटवारे के बाद से ही मकान बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पहले घर बनाने की बात कह रही थी, जबकि पति पहले मोटरसाइकिल खरीदने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने पत्नी कांति देवी को गोली मार दी।

पत्नी ने पति से कहा घर बनाओ पति ने कहा लेंगे मोटरसाइकिल, गुस्साए पति ने पत्नी को मारी गोली,पत्नी की हुई मौत 2घटना के बाद मृतका के पैर की पांचों उंगलियों के नाखून गायब मिलने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि गोली मारने के बाद शव को घसीटा गया होगा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कल्याण बीघा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मकान निर्माण को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। 

पत्नी ने पति से कहा घर बनाओ पति ने कहा लेंगे मोटरसाइकिल, गुस्साए पति ने पत्नी को मारी गोली,पत्नी की हुई मौत 3पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article