नालंदा: अपराधियों ने पिता पुत्र को मारी गोली,पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, शराब और ब्राउन शुगर बेचने से किया था मना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी नालंदा जिले से आ रही है, जहां बिहार थाना क्षेत्र के सूफीनगर इलाके में शराब माफियाओं का खूनी तांडव देखने को मिला है। शराब बेचने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया और विरोध की कीमत उन्हें गोलियों से चुकानी पड़ी।

 नालंदा में शराब माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विरोध करने पर पिता-पुत्र को सरेआम गोली मार दी गई। इस हमले में पिता मोहम्मद सोहन मियां की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि पुत्र मोहम्मद अली घायल हैं, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

नालंदा: अपराधियों ने पिता पुत्र को मारी गोली,पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, शराब और ब्राउन शुगर बेचने से किया था मना 2घायल के परिजनों के मुताबिक, इलाके का कुख्यात तस्कर बेचू मियां उर्फ लंगड़ा शराब और ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में लिप्त है। पिता-पुत्र ने जब इस धंधे का विरोध किया, तो गुस्साए तस्कर ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हैरानी की बात ये रही कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी घायलों की मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

 नालंदा: अपराधियों ने पिता पुत्र को मारी गोली,पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, शराब और ब्राउन शुगर बेचने से किया था मना 3गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला शराब तस्करों से जुड़ा सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पिता को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

 नालंदा: अपराधियों ने पिता पुत्र को मारी गोली,पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, शराब और ब्राउन शुगर बेचने से किया था मना 4बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब तक नालंदा में अपराधियों का ऐसा तांडव चलता रहेगा?जिले में लगातार बढ़ते अपराध यह संकेत दे रहे हैं कि कहीं न कहीं कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article