नालंदा के रहूई प्रखंड के दोसुत गांव निवासी रंगकर्मी उदय सिंह के जीवनी पर बनी है द लिपिस्टिक बॉय फिल्म,उदय के इस सफलता पर ग्रामीणों में खुशी,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभाई

DNB Bharat Desk

रंगकर्मी कुमार उदय सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द लिपिस्टिक ब्वॉय’ में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा जिलेवासियों के लिए वाकई गर्व की बात है क्योंकि 24 मार्च को नालंदा की कला प्रतिभा के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। नालंदा ही नहीं शायद पूरे बिहार के लोगों के लिए यह पहला मौका होगा जब इस सदी के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन किसी के जीवन पर आधारित फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं।नालंदा के रहूई प्रखंड के दोसुत गांव निवासी रंगकर्मी उदय सिंह के जीवनी पर बनी है द लिपिस्टिक बॉय फिल्म,उदय के इस सफलता पर ग्रामीणों में खुशी,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभाई 2

जिले के दोसूत गांव के रहने वाले नन्दलाल यादव के पुत्र कुमार उदय सिंह महिला के रूप में पिछले 31 वर्षों से नाच रहे हैं। रंगकर्मी कुमार उदय सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द लिपिस्टिक ब्वॉय’ में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 24 मार्च को प्रदर्शित होगी। बिहार दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल के अवसर पर पटना के मोना सिनेमा हॉल में हर दिन एक शो 12 से 3 बजे तक चलेगा। गौरतलब है कि विलुप्त हो रहे लौंडा नाच को उदय सिंह ने जीवित रखने का काम किया है।नालंदा के रहूई प्रखंड के दोसुत गांव निवासी रंगकर्मी उदय सिंह के जीवनी पर बनी है द लिपिस्टिक बॉय फिल्म,उदय के इस सफलता पर ग्रामीणों में खुशी,सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभाई 3

इसके लिए उन्हें समाज का तिरस्कार तक झेलना पड़ा है। लेकिन आज इनकी प्रतिभा को पूरे देश ने सम्मान दिया है। कई अवार्ड भी मिले हैं। देश दुनिया में जाना जा रहा है। उदय सिंह के इस सफलता सें पुरे गांव में लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। ग्रामीण बताते हैं कि इसी गांव में पिछले कुछ माह पहले फिल्म की कुछ हिस्से की शूटिंग भी हुई थी,जिसमे ग्रामीणों ने अपनी भूमिका निभाया था।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article