जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मथार दियार की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं खूनी संघर्ष हुआ है। इस मारपीट और खूनी संघर्ष में एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल 2

घटना बेगूसराय जिला के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मथार दियार की है। घायल सुदामा कुमार ने बताया है कि पड़ोसी दबंग व्यक्ति है। और जबरन मेरा जमीन कब्जा करना चाहता है। जब जमीन कब्जा करने का विरोध किए तो इसी से नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने लाठी डंडे एवं कुदाल से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल 3

इस घटना के बाद उक्त स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल था। वहीं इस हामले में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घटना के बाद परिजनों ने नयागांव थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही नयागांव थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article