डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकसदात में मंगलवार को शिक्षिका पूनम कुमारी ने अपने पति स्वर्गीय कमल किशोर राय की पुण्यतिथि के अवसर पर तिथि भोजन का आयोजन कराया। इस दौरान विद्यालय के 249 स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य कर्मियों को पूरी, सब्जी और खीर का भोजन कराया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एमडीएम बीआरपी मो. दाऊद आलम ने तिथि भोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिथि भोजन बच्चों में सामाजिक समरसता की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज के लोगों को विद्यालय से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शिक्षिका पूनम कुमारी द्वारा पुण्यतिथि के अवसर पर किए गए इस आयोजन को छात्र-छात्राओं और समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी भाईचारा, अपनापन और सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत होती है तथा विद्यालय और समाज के बीच संबंध और बेहतर होते हैं।
मौके पर शिक्षक वीरेंद्र कुमार, दाउद कमाल, महेश कुमार शर्मा, सरोज कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका डेज़ी कुमारी, प्रकाश रंजन राय, प्रमोद कुमार साह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट