बिजली की शॉट सर्किट से घायल बरौनी पावर ग्रिड के कामगार मो शाहबुद्दीन की ईलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

शुक्रवार को बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत नींगा निवासी मो शाहबुद्दीन की इलाज के दौरान लाईफ लाइन अस्पताल बरौनी में मृत्यु हो गई।  बताते चले कि दिनांक 6 अक्टूबर 25 समय करीब 12 बजे दिन में मृतक मो शाहबुद्दीन,उम्र 55 वर्ष , पिता मो शकूर एवं अन्य 4 से 5 मजदूर काम कर रहे थे कि उसी क्रम में बिजली शॉट सर्किट होने के कारण आग का गोला निकला तथा मृतक मो शाहबुद्दीन के शरीर में लग गया । 

बिजली की शॉट सर्किट से घायल बरौनी पावर ग्रिड के कामगार मो शाहबुद्दीन की ईलाज के दौरान हुई मौत 2आग का गोला लग जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया । आनन फानन में विभाग के अधिकारियों और मजदूरों के मदद से इलाज के लिए लाईफ लाइन अस्पताल बरौनी लाया गया। जहां उनकी इलाज चल रही थी लेकिन दुर्भाग्यवश शुक्रवार 10 अक्टूबर 25 को समय करीब 8 बजे सुबह दिन में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत समिति सदस्य मो तौकिर आलम ने बताया कि मृतक मो शाहबुद्दीन अपने परिवार में इकलौता कमाने वाले व्यक्ति थे ।जिसपर लगभग 8 परिवार निर्भर था ।

बिजली की शॉट सर्किट से घायल बरौनी पावर ग्रिड के कामगार मो शाहबुद्दीन की ईलाज के दौरान हुई मौत 3इस घटना से पूरा परिवार और पंचायत शोक में व्याप्त है।बरौनी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत कुमार ने कागजी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय को भेज दिया । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह जेडीयू नेता अफाक अख्तर उर्फ हुकूमत,पंचायत समिति सदस्य सह जन सुराज पार्टी जिला प्रवक्ता मो तौकीर आलम अधिवक्ता,विभाग के आला अधिकारी वो अन्य सामाजिक लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article