नालंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: बैठक में जमकर हंगामा, बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने पर नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा

DNB Bharat Desk

 नालंदा जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व की नीतियों को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय नेताओं और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाता है, जिससे पार्टी को लगातार नुकसान उठाना पड़ता है।

- Sponsored Ads-

 बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जमाल अहमद भल्लू ने कहा कि कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को कोई पार्टी से बाहर नहीं कर सकता। वहीं पूर्व विधायक छत्रपति यादव और पूर्व महासचिव नागेंद्र प्रसाद विकल ने कहा कि कार्यकर्ता 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बात रखेंगे। 

नालंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: बैठक में जमकर हंगामा, बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने पर नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा 2नेताओं ने आगामी चुनाव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने की मांग की।कार्यकताओं ने कहा कि हमेशा विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता को छोड़कर बाहरी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाता है जिसके कारण हमारी पार्टी चुनाव हार जाती है,2025 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जमीनदोज करने का काम किया और उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का काम किया

नालंदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: बैठक में जमकर हंगामा, बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने पर नेतृत्व के खिलाफ खोला मोर्चा 3 उससे आज बिहार प्रदेश कांग्रेस तमिलनाडु और बंगाल की तरह बनने की कगार पर खड़ा है.सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर कांग्रेस की बैठक हुई वहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांग्रेस कार्यालय है।बावजूद बैठक कार्यालय में न करके निजी सभागार में की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article