समस्तीपुर: मुरादपुर बंगरा में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पैक्स अध्यक्ष पर लगा आरोप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिले के बंगरा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की कई लोगों द्वारा कथित रूप से बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति की पहचान लेवढ़न पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के रूप में बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

 हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।वायरल वीडियो में जिस युवक की पिटाई दिखाई दे रही है, उसकी पहचान विजय राम, पिता नागेश्वर राम, वार्ड संख्या-10, ग्राम पंचायत मुरादपुर बंगरा, थाना बंगरा, जिला समस्तीपुर के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों द्वारा इसे राम समाज के लोगों के साथ कथित मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है। 

समस्तीपुर: मुरादपुर बंगरा में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पैक्स अध्यक्ष पर लगा आरोप 2वहीं, जातिसूचक टिप्पणी किए जाने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन इसकी स्वतंत्र या प्रशासनिक स्तर पर अब तक पुष्टि नहीं हुई है।वायरल वीडियो के आधार पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर युवक के साथ मारपीट क्यों की गई और इस घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

 समस्तीपुर: मुरादपुर बंगरा में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पैक्स अध्यक्ष पर लगा आरोप 3साथ ही, लोगों की नजर इस बात पर भी है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है। कानून को हाथ में लेकर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article