बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर व सांसद शाम्भवी चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब बुधवार से कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर भी शुरू हो गया है।ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट का दिया गया है। 

- Sponsored Ads-

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग उनके पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने की थी।इस ठहराव से कर्पूरीग्राम और आसपास के इलाके के लोगो को दिल्ली और दरभंगा की तरफ जाने में  काफी सुविधा मिलेगी।बुधवार को कृषिराज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर,समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी,एमएलसी तरुण कुमार, विधायक अश्वमेघ देवी और समस्तीपुर डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर स्टॉपेज की शुरुआत की।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर व सांसद शाम्भवी चौधरी ने दिखाई हरी झंडी 2गौरतलब है कि विगत साल कर्पूरीग्राम में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के दौरे के समय ही जेडीयू के राज्यसभा सांसद और कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने इस इलाके के लोगो की सुविधा के लिए बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग रेलमंत्री से की थी।अब 12565 और 12566 ट्रेन का दो मिनट का ठहराव बुधवार से शुरू हो गया है।इससे इलाके के लोगो मे काफी खुशी देखी जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article