वीरपुर में डीएम के निर्देश पर कांवरिया पथ की हुई मरम्मत, जलजमाव से मिली राहत

DNB Bharat Desk

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना देवाधिदेव महादेव को अति प्रिय है। इसी वजह से प्रत्येक सोमवारी के अवसर पर बिहार की प्रसिद्ध कुंभ स्थली सिमरिया गंगा धाम से जल भरकर लाखों कांवरिया वीरपुर के रास्ते हरिगीरीधाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं।

हालांकि, प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण वीरपुर इमामबाड़ा चौक के पास कांवरिया पथ पर जलजमाव और गंदे पानी के स्थायी ठहराव से रास्ता पूरी तरह जर्जर हो गया था और वह जगह किसी झील जैसी दिखने लगी थी।

वीरपुर में डीएम के निर्देश पर कांवरिया पथ की हुई मरम्मत, जलजमाव से मिली राहत 2निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की नजर इस समस्या पर पड़ी और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उनसे इस मुसीबत से निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर तत्काल कीचड़ हटाने और खाई को पाटने का सख्त निर्देश दिया था।

वीरपुर में डीएम के निर्देश पर कांवरिया पथ की हुई मरम्मत, जलजमाव से मिली राहत 3जिलाधिकारी के इस आदेश के आलोक में रविवार को जेसीबी की मदद से उक्त कांवरिया पथ पर तीन टेलर मिट्टी और पत्थर के मटेरियल डालकर रास्ते को पाट दिया गया, जिससे कांवरियों और स्थानीय राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

Share This Article