समस्तीपुर: रोसड़ा के न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों का बड़ा कारनामा: सफल ऑपरेशन कर निकाला 5 किलो का ट्यूमर, मरीज को मिला नया जीवन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक जटिल वं शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए लगभग 5 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकालकर मरीज को नया जीवन दिया. इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने अपनी टीम के साथ किया.

- Sponsored Ads-

मरीज बेगूसराय जिले के बखरी 5 की निवासी फूल मुहम्मद खान की पत्नी लाडली खातून (63 वर्ष) हैं. वे लंबे समय से पेट में बढ़ती गांठ व असहनीय दर्द से पीड़ित थीं. जांच के बाद चिकित्सकों ने शल्य  चिकित्सा का निर्णय लिया. डॉ पंकज कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था, परंतु पूरी टीम की सतर्कता व अनुभव के कारण लगभग 5 किलोग्राम का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. ऑपरेशन के बाद  मरीज की स्थिति सामान्य एवं स्थिर है. चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है.

समस्तीपुर: रोसड़ा के न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों का बड़ा कारनामा: सफल ऑपरेशन कर निकाला 5 किलो का ट्यूमर, मरीज को मिला नया जीवन 2इस सफल शल्य चिकित्सा से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली एवं न्यू एपेक्स हॉस्पिटल के व्यवस्थापक सिकंदर आलम, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं व अनुभवी चिकित्सकों की बदौलत क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.वही अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक कि इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

Share This Article