चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन करें – डा राजेश कुमार

DNB Bharat Desk

चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन करना सुनिश्चित करें। पालन नहीं करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी पर कारवाई की जाएगी। उक्त बातें बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी का औचक निरीक्षण करते हुए क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं प्रक्षेत्र मुंगेर डा राजेश कुमार ने कहा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीयन कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ओपीडी कक्ष, , दवा वितरण काउंटर, ड्रेसिंग, इमरजेंसी वार्ड, आई डिपार्टमेंट, लैब कक्ष, टीबी कक्ष, एक्सरे कक्ष, वाइटल एवं ईसीजी कक्ष, परिवार नियोजन कक्ष, चिकित्सक कक्ष, स्वास्थ्य कर्मी कक्ष, एएनसी कक्ष, प्रसव कक्ष, प्रसव वार्ड, कंगारू कक्ष, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं , साफ सफाई, रखरखाव, उपस्थिति एवं उपस्थित कर्मियों द्वारा किए जा रहे ड्रेस कोड पालन का गहनता से निरीक्षण किया।

चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन करें - डा राजेश कुमार 2इस दौरान मौके पर उपस्थित रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा राजीव कुमार, प्रधान लिपिक अनिल कुमार पासवान, बीएचएम संजय कुमार को चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ऑन ड्यूटी में ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन कराने का आदेश दिया। वहीं इस दौरान जीएनएम बबीता कुमारी, अमीषा कुमारी, नितिन कुमार, एएनएम रंजू कुमारी,कविता कुमारी एवं संगीता कुमारी को ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश प्रधान लिपिक आरएडी कार्यालय मुंगेर ज्ञानशंकर को दिया। वहीं उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया।

चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड का अक्षरशः पालन करें - डा राजेश कुमार 3मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा राजीव कुमार, डा स्निग्धा कुमारी, डा सुशील कुमार, डा सुनील कुमार, प्रधान लिपिक अनिल कुमार, बीएचएम संजय कुमार, लेखपाल लालमोहन, लिपिक सुधीर कुमार, प्रीतम राम, सीएचओ सीमा कुमारी, रानी कुमारी, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, स्टोर कीपर अनिल कुमार मिश्रा, बीएनएमई प्रियदर्श अनुराग, डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार, भूषण कुमार, रामविनय कुमार, मो अमीन, धीरज कुमार, आई डिपार्टमेंट, आयुष्मान मित्र सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article