सिमरिया कल्पवास मेला को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण, कल्पवास मेला के दौरान श्रद्धालुओं को गैस सिलेंडर मिलेगा।
डीएनबी भारत डेस्क
उत्तम मास कार्तिक मास में सिमरिया धाम में आयोजित होने वाले राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला जो आगामी 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
कल्पवास मेला की तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला पदाधिकारी बेगूसराय रिची पांडेय ने सिमरिया कल्पवास मेला की तैयारी को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।इसी दौरान डीएम ने गंगा नदी तट किनारे धंसे नमामि गंगे सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया।उसके बाद डीएम ने सिमरिया धाम धर्मशाला में मेला क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम रिची पांडेय ने कहा कि मेला क्षेत्र में साफ सफाई कार्य नगर परिषद बीहट के द्वारा किया जाएगा , वही पेयजल शौचालय निर्माण कार्य पीएचडी विभाग के द्वारा किया जाएगा।
विधुत कनेक्शन, फागिंग,जल निकासी, शौचालय की साफ सफाई कार्य, ब्लीचिंग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिए किए सभी अपने दायित्व को लेकर सजग रहें। महिलाओं के साथ छेडखानी की घटना नहीं होनी चाहिए। खाद्य आपूर्ति के सामानों की क्वालिटी की जांच हो। दुकान के पास डस्टीबन लगाए। लोगों को जागरूक कर दें। ताकि अन्यत्र कचरा नहीं फेंके नहीं तो जुर्माना लगेगा, खुले में मल मूत्र नहीं करें। अभी से सभी कार्य की मानटरिग हो।
इस अवसर पर एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, सदर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, एसडीओ अश्विनी कुमार, सीएस डा अशोक कुमार चौधरी, डीआईओ डा गोपाल मिश्रा, स्थापना उप समाहर्ता आमिर अहमद, डीपीआरओ नेहा कुमारी, डीसीएलआर टू निशांत नसीम, कार्यपालक अभियंता पीएचडी अभिषांत राज, सहायक कार्यपालक अभियंता मुरारी कुमार, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग राजीव कुमार,
नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, सीओ हेमंत अंकुर,बीडीओ अनुरंजन कुमार, बीपीआरओ रुपेश कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष चकिया थाना गौतम कुमार दास, विशुन देवाचार्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट