डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि भगवानपुर थाना कांड संख्या 316/2025 के आर्म्स एक्ट के नामजद फरार आरोपी भीठ निवासी स्वर्गीय उमाकांत मुखिया के पुत्र संजीत कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट