डीएनबी भारत डेस्क
रविवार सोमवार की रात में जीरोमाइल ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलम्बर एवं रेलवे ओवरब्रिज के बीच एनएच -28 सड़क पर हुए एक हादसे में घटनास्थल पर ही टोटो चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार पण्डित सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच खून से लथपथ युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक की पहचान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के फूलवड़िया गंज, वार्ड 20, नगर परिषद बरौनी निवासी मो शमीम का तकरीबन 35 वर्षीय पुत्र मो इरशाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में गम का पहाड़ टूट पड़ा। ज़ीरोमाइल ओपी पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त शव को परिजन को सौंप दिया। मृतक का शव घर पहुँचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख़ व पुकार शुरू हो गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मो शमीम, भाई मो सैफ अली ने बताया कि मृतक मो इरशाद बीते रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बेगूसराय से अपना टोटो लेकर ज़ीरोमाइल बरौनी के रास्ते फूलवड़िया गंज अपने घर आ रहा था।
इसी बीच ज़ीरोमाइल स्थित एनएच 28 पर ज़ीरोमाइल पिपरा रोड में रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन टोटो में धक्का मारते हुये तेज़ी के साथ भाग निकला। इस घटना में टोटो चालक मो इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मृतक की पत्नी शहज़ादी खातून ने धक्का मारने वाली अज्ञात वाहन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को लेकर लिखित आवेदन दी है। आवेदन के आधार पर ज़ीरोमाइल ओपी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक को एक पत्नी शहजादी खातून के अलावे दो पुत्र आमना, आतिफ़, पुत्री फ़रहत, फातिमा जैसी छोटे छोटे चार बच्चे हैं। जिनके परवरिश की ज़िम्मेदारी मृतक के कंधे पर था।
मृतक युवक टोटो चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब उसके चले जाने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा। मृतक अपने 4 भाईयों एवं 3 बहनों में सबसे बड़ा भाई था। घटना की पुष्टि करते हुए जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार पण्डित ने बताया कि जीरोमाइल गोलम्बर एवं रेलवे ओवरब्रिज के बीच रात में हुए एक सड़क हादसे में टोटो चालक मो ईरशाद का मौत हो गया है।
मामले में मृतक युवक की विधवा पत्नी शहजादी खातून द्वारा अज्ञात वाहन के चालक पर तेज़ी वो लापरवाही से गाड़ी चलाने से घटना घटित होने और घटना में अपने पति मो ईरशाद की मौत हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त शव स्वजनों को सौंप दिया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट