वीरपुर में 43 विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

DNB Bharat Desk

शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में अवस्थित प्राथमिक व मध्य 43 विद्यालयों में पठन पाठन कर रहे छात्र छात्राओं का त्रैमासिक परीक्षा सुरू हो गया है।

इसके लिए विभाग ने ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यालयों को प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराया है। परीक्षा सुचारू और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतों के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।

वीरपुर में 43 विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू, पहले दिन 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा 2बी आर सी पुत्रों के मुताबिक प्रथम दिन 14 हजार 188 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें वर्ग प्रथम से पंचम में 8 हजार 344 तो षष्ठ वर्ग से अष्टम वर्ग में 5 हजार 844 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी हैं।

Share This Article