मैट्रिक परीक्षा में वीरपुर प्रखंड के 1361 में से 658 बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

मैट्रिक परीक्षा परिणाम में वीरपुर प्रखंड के 1361 बच्चों में से 658 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के 193 बच्चों में 102 प्रथम श्रेणी से पास हुये। जिसमें खुशबू कुमारी ने 482 अंक प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

 जबकि शिवम को 472, रमण को 456, नेहा को 453 व अश्विनी कुमार को 451 अंक मिले। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा के 209 बच्चों में से 78 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से पास हुये। शुभम ने 480, निकिता ने 476,  अंकित ने 475, राजा ने 464, सुहानी ने 454 तथा मीनाक्षी व चाहत ने 450 अंक प्राप्त किया। गांधी स्मारक प्लस टू स्कूल नौलागढ़ के 268 बच्चों में से 123 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये। 

उसमें से 25 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। जिसमें हर्ष कुमार ने 477, अंशु कुमारी ने 464 अंक प्राप्त किया। बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के  कुल 316 बच्चों में से 129 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से पास किया। जिसमें सुशीला कुमारी ने 464, कोमल ने 461, आदिश शर्मा ने 457, पिंकेश ने 451 व आकांक्षा ने 443 अंक प्राप्त किये। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वीरपुर पश्चिम के 87 बच्चों में से 58 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये।

मैट्रिक परीक्षा में वीरपुर प्रखंड के 1361 में से 658 बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 2 जिसमें अंकुश ने 453, अदिति राज ने 436, गायत्री ने 436 व दिव्या ने 423 अंक प्राप्त किया। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डीहपर के 126 बच्चों में से 57 बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुये। जिसमें छोटी कुमारी ने 470, कामनी ने 466, प्रिया ने 441, श्वाती ने 439 अंक प्राप्त किये। उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदर के 162 बच्चों में से 111 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये। जिसमें अक्षत प्रहर्ष ने 468, ईशा भारती ने 467, अंकित भारती ने 466, आदित्य व रोहित ने 465 आदित्य राज ने 460 अंक प्राप्त किया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article