नालंदा: नीट परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह, 3804 परीक्षार्थी आज आजमाएंगे किस्मत; केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DNB Bharat Desk

नीट परीक्षा को लेकर रविवार की सुबह परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से अभियर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षार्थियों में इस परीक्षा को लेकर काफी उत्साह है तो वही मन में एक कशिश जहां पिछले बार पेपर लीक जैसे मामले हुए हैं तो इस बात की आशंका उनके मन में हमेशा बनी हुई है की कही फिर से उसे दोहरे ना जाए.. साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले बार का क्वेश्चन और एग्जामिनेशन बहुत अच्छा गया था, इस बार भी तैयारी अच्छी है।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिला में 3804 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल हो रहे है। बिहार शरीफ मुख्यालय में 3, एवं राजगीर में दो सेंटर बनाया गया है। जिसमे नालंदा कॉलेज ,किसान कॉलेज और एसएस बालिका उच्य विद्यालय शामिल है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और इसके लिए सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने बाले अभियर्थियों को प्रवेश कराया जाबरहा है ताकि किसी का परीक्षा ना छुटे।

नालंदा: नीट परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह, 3804 परीक्षार्थी आज आजमाएंगे किस्मत; केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 2विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 गज तक निषेधागिया लागू किया है। परीक्षा को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त है काफी सघन जांच के बाद विद्यार्थियों को अंदर भेजा जा रहा है , तो वहीं केंद्र के बाहर भी पुलिस बल का पहरा दिया गया है। हर परीक्षा सेंट्रो पे जैमर लगाई गई है।

Share This Article