नालंदा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी का छापा, 22 हजार रिश्वत लेते प्रधान लिपिक नीलम चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, सहयोगी सुनील भी दबोचा गया

DNB Bharat Desk

काम के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी।हिलसा एसडीओ कार्यालय में हड़कंप।

- Sponsored Ads-

नालंदा के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में पटना निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक नीलम चौधरी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके एक सहयोगी सुनील को भी हिरासत में लिया गया। 

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम दोनों को अपने साथ पटना ले गई, जहां आगे की पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, परिवादी दिलीप नारायण सिंह ने सिविल डिस्प्यूट का फैसला पक्ष में कराने के एवज में 22 हजार रुपया रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पटना निगरानी ब्यूरो से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। 

नालंदा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी का छापा, 22 हजार रिश्वत लेते प्रधान लिपिक नीलम चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, सहयोगी सुनील भी दबोचा गया 2जैसे ही प्रधान लिपिक नीलम चौधरी ने 22 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें हिलसा अनुमंडल कार्यालय से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके एक सहयोगी सुनील पको भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ पटना ले गई। 

नालंदा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी का छापा, 22 हजार रिश्वत लेते प्रधान लिपिक नीलम चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, सहयोगी सुनील भी दबोचा गया 3उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद हिलसा अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी ब्यूरो की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article