बेगूसराय का जीडीपी ग्रोथ बढ़ने लगेगा, आदित्य बिड़ला फैशन से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है जिससे वर्तमान समय में बदलते हुए बिहार को देख रहे हैं। बिहार में एवं बिहार के बेगूसराय जिले में समग्र विकास की बयार बह रही है।जब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार आते हैं तो बिहार को सौगात दे जाते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की परिधान फैक्ट्री के स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को बेगूसराय जिले में बरौनी प्रखंड अंतर्गत असुरारी बियाडा औधोगिक क्षेत्र में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा बेगूसराय बरौनी की धरती बियाडा में विगत छह माह में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड की प्रथम इकाई का स्थापना किया गया है।जो आने वाले दिनों में वृहत रुप लेगा। गारमेंट फैक्ट्री के चालू होने पर 90 फीसदी जीविका दीदी व अन्य महिलाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बेगूसराय में गारमेंट का माहौल नहीं था। लेकिन बेगूसराय अब आदित्य बिड़ला फैशन ग्रुप के आ जाने गारमेंट क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन दिखेगा। महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बेगूसराय का जीडीपी बढ़ जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बेगूसराय में 03 लाख, 65 हजार जीविका दीदी है।जो अपने कौशल ज्ञान से बिड़ला के सहयोग से गारमेंट में काम करेंगे।निफ्ट और आदित्य बिड़ला ग्रुप के बीच समझौता किया गया है।जो कि प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा।
बेगूसराय के सभी प्रखंडों में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। जिससे बेगूसराय गारमेंट का एक हब होगा। उन्होंने बरौनी बियाडा में टेक्स्टाइल उधोग लगने से और भी उधोग लगने की संभावनाएं बढ़ गई है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के पदाधिकारी से आग्रह किया कि आप बरौनी बेगूसराय में अल्ट्रा सिमेंट की फैक्ट्री लगाए।केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव शर्म करो 15 सालों में आपने बेटियों को कपड़ा, साइकिल तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भेदभाव नहीं करते हुए बेटियों, महिलाओं को कपड़ा, साइकिल, रोजगार, सहित अन्य सुविधाएं प्रदान किया।जिस वजह से बेटियों ने 37 प्रतिशत से 87 प्रतिशत तक शिक्षा का स्तर बढ़ गया है।
साथ ही बेगूसराय डीएम को कहा कि बेगूसराय में फोरलेन सड़क पर बन रहें एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे दुकान बनाए।जो दुकान जीविका दीदी को आवंटित करें। साथ ही बेगूसराय में निर्मित समान देश दुनिया में कैसे जाए उसकी व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना भेदभाव किए बिहार का विकास किया। उन्होंने कहा मस्जिदों से फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे। लालटेन युग समाप्त हो गया है और अब लालटेन युग से आमजन ऊपर उठ गया हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार, आदित्य बिड़ला ग्रुप के एमडी आशीष दीक्षित, डायरेक्टर सुनील बजाज , निदेशक निफ़्ट पटना कर्नल राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह को धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर निफ्ट पटना के डायरेक्टर कर्नल राहुल शर्मा एवं आदित्य बिड़ला के स्वामी रामनाथन ने समझौता पर हस्ताक्षर कर किया। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर सुनील बजाज ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है।जीवन में मैं बिहार से काफी प्रभावित हूं। मैं बिहार हूं। उन्होंने कहा 90 फीसदी महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।इस आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के खुलने से। उन्होंने कहा फेसनेबुल वस्त्रों से बिहार संवरेगा। बिहार सहित बेगूसराय का नाम पूरे देश में होगा। आदित्य बिड़ला ग्रुप कि पूरे देश 55 स्कूल, 70 हजार बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा स्वदेशी अपनाने से भारत आत्मनिर्भर बनेगा। आदित्य बिड़ला के एमडी आशीष दीक्षित ने कहा कि तीस साल बाद बिहार में पहला फैक्ट्री लगाया जा रहा है।15-16 ब्रांड है।
बिहार की महिला,युवती, युवक को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।निफ्ट के साथ मिलकर सबों को ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बेगूसराय टेक्स्टाइल उधोग का हब बनेगा।जो पूर्वी भारत सहित अन्य प्रदेशों में कपड़े की सप्लाई करेगा। साथ आने वाले दिनों में और भी उधोग लगने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी अपनी अपनी छोटी छोटी फैक्ट्री लगाए। सिमरिया धाम में नोडल पार्क यानी माडल टर्मिनल बनेगा। जिससे माल ढुलाई में सुविधा होगी। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा देश की आर्थिक तरक्की में आदित्य बिड़ला का बड़ा योगदान है। बेगूसराय के आर्थिक विकास में नया मील कि पत्थर होगा।इसकी जानकारी हर घर तक जानी चाहिए ताकि महिलाएं टेक्स्टाइल उधोग का लाभ उठा सकें। वही बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कि बिहार बेगूसराय बदल रहा है। बेगूसराय सांसद की दूरदर्शिता की वजह से बेगूसराय जिला निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। जंगलराज को दुबारा लौटने नहीं देना है तभी बिहार और बेगूसराय विकसित होगा।

वहीं एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के आने से एक हजार करोड़ की सलाना उत्पादन होने की उम्मीद है। बेगूसराय का जीडीपी ग्रोथ बढ़ जाएगा। मंच पर जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष पियूष कुमार, पूर्व महापौर संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा नेता केशव शांडिल्य, मृत्युंजय कुमार वीरेश, कृष्ण मोहन पप्पू,शुभम, सुमित कुमार सन्नी, अमीत कुमार, छोटे सिंह, रामनरेश सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, कुमार प्रियदर्शी, चन्द्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन तृप्ति सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार ने किया।
बेगुसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट