युवाओं,किसानों, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में हर्ल बरौनी द्वारा किया जा रहा है पहल

DNB Bharat Desk

 

 

हर्ल बरौनी द्वारा राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के तहत रोजगार सृजन की तलाश

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के तहत हर्ल कारखाना द्वारा राजकीयकृत महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट परिसर में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर हर्ल के मानव संसाधन प्रबंधक मनीष कुमार, सीएसआर प्रबंधक सुनील उनियाल, सीनियर आफिसर एचआर प्रमोद मिश्रा, सिक्युरिटी इंचार्ज सियाराम सिंह, गोपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, गोपाल सिंह, गौतम कुमार, नारायण सिंह, मिंटु सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह,मदन मुरारी, पप्पू सिंह, शुभनंदन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

जागरुकता शिविर में कौशल विकास योजना के पदाधिकारी द्वारा हर्ल कारखाना द्वारा सीआरएस फंड के द्वारा कारखाना के आसपास के युवाओं, किसानों, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना ने बताया कि नगर परिषद बीहट क्षेत्र में खेती, पशुपालन डेयरी,खेल,आटो मोबाइल्स, एजुकेशन, इलेक्ट्रिक, टेक्सटाइल सहित क्षेत्रों में व्यापक अवसर है।इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने की जरूरत है।

युवाओं,किसानों, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में हर्ल बरौनी द्वारा किया जा रहा है पहल 2वही एटक महासचिव प्रहलाद सिंह ने बताया कि एनस्किलड मजदूर, मवेशी, खेती सहित महिलाओं के उत्थान की दिशा में पहल हो। इसके साथ ही हर्ल कारखाना बरौनी बीहट सहित आसपास के क्षेत्रों में मुफ्त बिजली एवं पानी दी जाए। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, रामकृष्ण, राकेश कुमार, नारायण सिंह, प्रो अरविन्द सिंह, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सहित अन्य ने इस दिशा में अपनी अपनी बातों को रखा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article