विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, कहा नियमावली के तहत हो प्रोन्नति

DNB Bharat Desk

बेगूसराय: बेगूसराय मे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के दक्षिण द्वार पर एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। तपती धूप के बाबजूद आज के इस धरना प्रदर्शन मे बड़ी संख्या शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों नें अपनी मांगो के समर्थन मे जम कर नारेबाजी की। इस संबंध मे शिक्षक नेताओं नें कहा कि आज का धरना प्रदर्शन बेगूसराय ही नहीं बिहार के सभी जिला मे आयोजित किया गया है। आज के धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नियोजित शिक्षको के प्रोन्नति को लेकर है। नियोजित शिक्षकों के नियमावली मे शिक्षकों को प्रोन्नत करने का प्रावधान है लेकिन बारह वर्ष बीत जाने के बावजूद उनको कोई प्रोन्नति नहीं मिली है। जबकि बारह वर्ष एक युग होता है।

शिक्षकों नें कहा कि उनकी नाराजगी इस बात से है कि उस पत्र का अधिकारियो द्वारा गलत व्याख्यान कर शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति से वंचित रखा जाता है। सरकार नें तीन लाख शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बना दिया पर आज तक उन्हें पूर्ण राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया। शिक्षको नें आज के धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग की है की जिनको भी विशिष्ट शिक्षक बनाया गया है उनको नियमित राज्यकर्मी की तरह हर तरह की सुविधा दी जाये।

- Sponsored Ads-
Share This Article