पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया — राजू कुमार सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एलएंडटी आईओसीएल बरौनी के तत्वाधान में 11 वीं बटालियन रेलवे सुरक्षा विशेष बल बरौनी प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक समादेष्टा 11 वीं बटालियन बरौनी तापन हलधर, सहायक समादेष्टा दिगंजय शर्मा, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजू कुमार सिंह, मैकेनिकल लीड संजीव कुमार भट्टाचार्य, प्लानिंग हेड सुब्रतो भूमि, एचआर हेड संदीप सिंह, निरीक्षक आरपीएसएफ बरौनी शंकर लाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया -- राजू कुमार सिंह 2इस पावन दिवस पर सभी अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल बरौनी के जवानों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article