विश्व पर्यावरण दिवस पर तेघड़ा गौशाला परिसर में विधायक रजनीश कुमार ने किया वृक्षारोपण

DNB Bharat Desk

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा गौशाला परिसर में विधायक श्री रजनीश कुमार ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व, स्वच्छ वायु, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार भी हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर तेघड़ा गौशाला परिसर में विधायक रजनीश कुमार ने किया वृक्षारोपण 2उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सामूहिक प्रयासों से ही हम अपनी धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर तेघड़ा गौशाला परिसर में विधायक रजनीश कुमार ने किया वृक्षारोपण 3इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, तेघड़ा गौशाला के सचिव श्री शिव कुमार केजरीवाल, मंडल अध्यक्ष श्री श्याम किशोर ‘छोटे’, श्री अरुण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article