समस्तीपुर में अनूठी पहल: मॉडल इंटर स्कूल के पास-आउट छात्रों ने परिसर में लगाए 200 से अधिक पौधे, MLC डॉ. तरुण चौधरी ने किया नेतृत्व

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के मॉडल इंटर स्कूल में स्कूल के पास आउट छात्रों ने वृक्षारोपण किया। स्कूल के पास आउट छात्र बीजेपी एमएलसी डॉ तरुण चौधरी के नेतृत्व में पेड़ लगाकर सुखद अनुभूति की। इस दौरान पास आउट छात्रों ने कहा कि अब वो सभी नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन स्कूल पहुंचेंगे और लगाए गए सभी पेड़ों की देखरेख करेंगे, ताकि वह बड़ा हो और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके।

स्कूल के प्रांगण में आम, अमरूद, महगनी, कटहल के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल के पौधों के भी 200 से अधिक पेड़ लगाए गए। मौके पर स्कूल के पास आउट छात्र एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है पेड़ पौधे की कमी के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ता जा रहा है कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रहे हैं I

समस्तीपुर में अनूठी पहल: मॉडल इंटर स्कूल के पास-आउट छात्रों ने परिसर में लगाए 200 से अधिक पौधे, MLC डॉ. तरुण चौधरी ने किया नेतृत्व 2इसी अभियान के तहत आज इस स्कूल से पास आउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे छात्रों को इकट्ठा कर वृक्षारोपण किया गया। जिस शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ग्रहण की थी अब वहां पर हरियाली फैलाने के लिए पेड़ लगाना सुखद अनुभूति थी। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मां के नाम एक पेड़ जरूर लगावे ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Share This Article