वीरपुर के मैदा बभनगामा गांव में जमीन विवाद में पिता से कहा-सुनी के बाद 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

मैदा बभनगामा गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक मो जीशान ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। वह मो अशफाक का पुत्र था। बताया जाता है कि जमीन बेचने के प्रस्ताव पर उसकी अपने पिता से कहा-सुनी हो गई थी। 

- Sponsored Ads-

 इससे वह नाराज चल रहा था। इसी गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। उसका शव उसके घर के एक कमरे में पंखे से लटक रहा था। घर के लोगों ने जब उसे फंदे से लटकते देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। अचानक हुए इस वारदात से घर में कोहराम मच गया। उसकी मां व बहनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया था।

वीरपुर के मैदा बभनगामा गांव में जमीन विवाद में पिता से कहा-सुनी के बाद 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 2 परिजनों ने बताया कि जीशान की पिछले साल ही शादी हुई थी। वह बहुत ही अच्छा स्वभाव का युवक था, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा।

 वीरपुर के मैदा बभनगामा गांव में जमीन विवाद में पिता से कहा-सुनी के बाद 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 3उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का है। घरेलू विवाद के कारण युवक ने जान दी है।  वैसे मामले की अन्य बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article